स्वस्थ बच्चे का नाश्ता क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 17:31

अगर आप बच्चे के लिए सेहतमंद स्नैक्स रेसिपीज़ ढूंढ़ रही हैं तो आप नीचे दी गयी रेसिपीज़ बनाकर उनके खाने को पौष्टिक बना सकती हैं:

गेहूं के लड्डू- गेहूं के लड्डू स्वादिष्ट, सेहतमंद और आसानी से पचने वाले होते हैं। यह हर उम्र के बच्चों के लिए एक अच्छा नाश्ता है।
ड्राई फ्रूट मिल्क शेक- मिल्क शेक पीने से बच्चों का पेट भरा रहता है और उन्हें अच्छा पोषण भी मिलता है। खाने के बीच में मिल्क शेक देना बच्चे के लिए बहुत अच्छा है। ‌अगर बच्चा दूध पीने से मना करता है तो दूध में कुछ ड्राई फ्रूट्स मिलाकर ड्राई फ्रूट मिल्क शेक बच्चे को दिया जा सकता है। ड्राई फ्रूट्स में काफ़ी मात्रा में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड्स और विटामिन पाया जाता है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स में मैग्नीशियम और पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं। ड्राई फ्रूट्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर स्रोत होते हैं।
वेज कटलेट- वेज कटलेट बनाने में आसान और स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें शाम के समय बच्चे को नाश्ते के रूप में दिया जा सकता है। कटलेट्स को हल्का तला जाता है या एयर फ्राई किया जाता है इसलिए वो कम नुकसान करते हैं। इसके अलावा कटलेट्स में बहुत सारी सब्जियां भी होती हैं।
रागी के बिस्किट्स- यह साबुत अनाज के बिस्किट्स होते हैं जो खाने में हल्के होते हैं। यह शाम के नाश्ते के लिए बहुत अच्छी चीज़ है।
नूडल्स- घर के बने वेज नूडल्स बच्चों के सबसे पसंदीदा स्नैक्स होते हैं। यह बनाने में आसान और बहुत स्वादिष्ट भी होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info